ईरान और तुर्की के साथ अधिक सहयोग की आवश्यकताः रूस
Jan २८, २०१७ १२:३५ Asia/Kolkata
रूस का कहना है कि सीरिया के बारे में ईरान और तुर्की से अधिक से अधिक सहयोग किया जाए।
रूसी विदेश मंत्रालय ने इस बात पर बल दिया है कि सीरिया संकट के समाधान के लिए ईरान और तुर्की के साथ अधिक से अधिक सहयोग किया जाए।
रूसी विदेशमंत्रालय के अनुसार सीरिया संकट को हल करने में ईरान और तुर्की की भूमिका सार्थक है। ज़ाख़ारोवा ने कहा कि सीरिया समस्या को हल करने की प्रक्रिया लंबी है और इसी बात के दृष्टिगत ईरान और तुर्की के साथ अधिक से अधिक सहयोग किया जाए। इससे पहले रूसी विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ ने भी यह बात कही थी।
ज्ञात रहे कि पिछले दो महीनों के दौरान सीरिया संकट को हल करने में ईरान, रूस और तुर्की ने परस्पर विस्तृत सहयोग किया है।
टैग्स