पश्चिमी इराक़ में दो आतंकी विस्फोट
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35361-पश्चिमी_इराक़_में_दो_आतंकी_विस्फोट
इराक़ के अलअंबार प्रांत में हुए दो विस्फोटों में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की ख़बर है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २८, २०१७ १४:२१ Asia/Kolkata
  • पश्चिमी इराक़ में दो आतंकी विस्फोट

इराक़ के अलअंबार प्रांत में हुए दो विस्फोटों में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की ख़बर है।

बग़दाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की सुबह फ़ल्लूजा नगर के पुलिस मुख्यालय के सामने होने वाले आतंकी विस्फोट में कम से कम 2 सुरक्षाकर्मी मारे गए।  यह विस्फोट इतना भीषण था कि इससे कई घर नष्ट हो गए।  विस्फोट से मुख्यालय के बाहर बनी चेकपोस्ट पूर्ण रूस से ध्वस्त हो गई।

दूसरा विस्फोट फल्लूजा में एक सड़क के किनारे हुआ।  यह विस्फोट सड़क पर रखे गए विस्फोटक पदार्थ से हुआ।  कहा जा रहा है कि इस प्रकार के विस्फोट, इराक़ी सुरक्षाबलों की सफल कार्यवाहियों के जवाब में किये जा रहे हैं।  कुछ जानकारों का कहना है कि आतंकवादी अपनी पराजय से हताश होकर इस प्रकार की कार्यवाहियां कर रहे हैं।

ज्ञात रहे कि हालिया कुछ दिनों के दौरान इराक़ की सेना, स्वयंसेवी बलों के साथ मिलकर जो कार्यवाही आतंकवादियों के विरुद्ध कर रही है उसमें उसे निरंतर सफलताएं मिल रही हैं।