इराक़ ने भी दिया अमरीका को मुंहतोड़ जवाब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35507-इराक़_ने_भी_दिया_अमरीका_को_मुंहतोड़_जवाब
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की जातीवादी नीति के ख़िलाफ़ इराक़ी संसद ने तीव्र प्रतिक्रिया जताते हुए, अमरीकी नागरिकों के इराक़ में प्रवेश पर रोक लगाने वाला प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव का शीर्षक ‘जैसे को तैसा’ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३०, २०१७ १५:५७ Asia/Kolkata
  • इराक़ ने भी दिया अमरीका को मुंहतोड़ जवाब

अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की जातीवादी नीति के ख़िलाफ़ इराक़ी संसद ने तीव्र प्रतिक्रिया जताते हुए, अमरीकी नागरिकों के इराक़ में प्रवेश पर रोक लगाने वाला प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव का शीर्षक ‘जैसे को तैसा’ है।

सोमवार को इराक़ी संसद सभापति सलीम अलजबूरी की अध्यक्षता में संसद की कार्यवाही शुरु हुयी जिसके दौरान इराक़ी संसद की विदेश नीति समिति ने अमरीकी नागरिकों के इराक़ सफ़र पर रोक लगाने का प्रस्ताव पेश किया जो बहुमत के साथ पारित हुआ।

इराक़ी संसद ने अपने प्रस्ताव में इस बात पर बल दिया कि अगर अमरीका 7 इस्लामी देशों के नागरिकों के अमरीका में प्रवेश पर रोक वाले शासकीय आदेश को लागू करता है कि जिसमें इराक़ भी शामिल है, तो अमरीका के ख़िलाफ़ जैसे को तैसा रवैया अपनाया जाए। इसी के साथ ही इस प्रस्ताव में अमरीका से अपने इस फ़ैसले को वापस लेने की मांग की गयी हैं क्योंकि इससे अंतर्राष्ट्रीय संबंध को नुक़सान पहुंचेगा।

इस प्रस्ताव के क़ानून बनते ही इराक़ सरकार अमरीकी नागरिकों के इराक़ सफ़र को रोक लगाने के लिए शासकीय आदेश जारी करने पर बाध्य होगी। (MAQ/N)