यूएई में विद्रोह की सूचना, क्या सऊदी अरब लिप्त है?
सऊदी अरब की ख़ुफ़िया एजेन्सी के प्रमुख ने संयुक्त अरब इमारात में संभावित विद्रोह की सूचना दी है।
ख़ालिद बिन अली बिन अब्दुल्लाह अलहमीदान ने जो सऊदी अरब की राजनैतिक व सुरक्षा परिषद के सदस्य हैं, बीबीसी अरबी से बात करते हुए यह बात कही।
बीबीसी अरबी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा कि ख़ालिद बिन अली बिन अब्दुल्लाह अलहमीदान ने कहा कि ऐसे प्रमाण मौजूद हैं जिनसे पता चलता है कि संयुक्त अरब इमारात में शैख़ मुहम्मद बिन ज़ाएद आले नैहान के विरुद्ध शीघ्र की विद्रोह होने वाला है। उनका कहना था कि समस्त राजनैतिक टीकाकारों ने भविष्यवाणी की है कि शैख़ ज़ाएद आले नैहान का दूसरा पुत्र सुल्तान बिन ज़ाएद आले नैहान शीघ्र ही शैख़ मुहम्मद बिन ज़ाएद आले नैहान के विरुद्ध विद्रोह करेगा। उनका कहना था कि विद्रोह का कारण, देश की सशस्त्र सेना और अन्य उच्च पदों से उनका हटाया जाना है।
अलहमीदान ने कहा कि अमरीकी, शैख़ मुहम्मद बिन ज़ाएद आले नैहान के विरुद्ध विद्रोह को रोकने का प्रयास कर रहे हैं और इसी मध्य शैख़ ज़ाएद बिन सुल्तान आले नैहान के पांचवें बेटे शैख़ हेज़ाए बिन ज़ाएद को देश के संचालन में शैख़ मुहम्मद बिन ज़ाएद आले नैहान की नीतियों पर आपत्ति है।
सऊदी अरब की ख़ुफ़िया एजेन्सी के प्रमुख ने कहा कि दुबई के शासक और इमारात के प्रमुख के सहयोगी शैख़ मुहम्मद बिन राशिद आले मकतूम ने ज़बील महल में देश की सेना के कमान्डरों और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाक़ात में शैख़ मुहम्मद बिन ज़ाएद आले नैहान और सऊदी अरब के साथ उनके विशेष संबंधों की निंदा की है।
उनका कहना था कि शैख़ मुहम्मद बिन राशिद आले मकतूम का मानना है कि शैख़ मुहम्मद बिन ज़ाएद सऊदी अरब के समाने संयुक्त अरब इमारत और स्वयं को अपमानित होने का कारण बने हैं, विशेषकर यमन के युद्ध में संयुक्त अरब इमारात का शामिल होना बहुत बड़ी ग़लती थी। (AK)