सलाहुद्दीन प्रांत में सेना की प्रगति जारी, कई आतंकी ढेर
इराक़ के स्वयं सेवी बल नोजबा ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सलाहुद्दीन प्रांत के सीनिया द्वीप की स्वतंत्रता के अभियान का दूसरा चरण सफलता के साथ संपन्न हो गया है।
स्वयं सेवी बल नोजबा ने बयान में कहा कि सीनिया द्वीप की स्वतंत्रता के अभियान के दूसरे चरण में दर्जनों आतंकी मारे गये और आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोले बारूद बरामद किए गये हैं।
इराक़ के स्वयं सेवी अल अलहशदुश्शाबी ने इसी प्रकार शुक्रवार की सुबह नैनवा मरुस्थल के दक्षिण पश्चिमी, मूसिल और सलाहुद्दीन द्वीप के मध्य संपर्क मार्ग की सुरक्षा के लिए जो अभियान आरंभ किया था वह सफलता के साथ संपन्न हो गया।
इस सफलता से नैनवा मरुस्थल, मकहूल और हवीजा के मध्य आतंकी संगठन दाइश की सप्लाई लाइन कट गयी और हवीजा शहर की स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त हो गया है। (AK)