पश्चिमी इराक़ में दाइश के अनेक आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35915-पश्चिमी_इराक़_में_दाइश_के_अनेक_आतंकी_ढेर
पश्चिमी इराक़ के अलअंबार प्रांत में सुरक्षा बलों की कार्यवाहियों में आतंकी गुट दाइश के 16 आतंकवादी मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०६, २०१७ ०७:२६ Asia/Kolkata
  • पश्चिमी इराक़ में दाइश के अनेक आतंकी ढेर

पश्चिमी इराक़ के अलअंबार प्रांत में सुरक्षा बलों की कार्यवाहियों में आतंकी गुट दाइश के 16 आतंकवादी मारे गए हैं।

अलअंबार में इराक़ी सेना की कमान ने एक  बयान जारी करके बताया है कि इराक़ी सुरक्षा बलों ने क़बायली बलों की मदद से एक व्यापक कार्यवाही की जिसमें 16 आतंकी मारे गए। मारे जाने वालों में दाइश का एक बड़ा सरग़ना भी शामिल है। इस कार्यवाही में विस्फोटकों से भरी कई गाड़ियों को भी ध्वस्त कर दिया गया। अलअंबार में इराक़ी सेना की कमान ने अपने बयान में बल देकर कहा है कि आतंकियों के ख़िलाफ़ उसकी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

 

इससे पहले भी मूसिल के उत्तरी भाग में इराक़ी बलों ने दाइश के 25 आतंकियों को मार गिराया था। इराक़ी बलों ने हालिया महीनों में अपने देश से दाइश के तकफ़ीरी आतंकियों को खदेड़ने के लिए व्यापक स्तर पर कार्यवाहियां की हैं जिनमें उन्हें काफ़ी सफलताएं मिली हैं। (HN)