इस्राईल ने फिर किया लेबनान की वायु सीमा का उल्लंघन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i35949-इस्राईल_ने_फिर_किया_लेबनान_की_वायु_सीमा_का_उल्लंघन
ज़ायोनी जासूसी विमान ने लेबनान की वायु सीमा का उल्लंघ किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०६, २०१७ १४:२२ Asia/Kolkata
  • इस्राईल ने फिर किया लेबनान की वायु सीमा का उल्लंघन

ज़ायोनी जासूसी विमान ने लेबनान की वायु सीमा का उल्लंघ किया।

लेबनानी अख़बार ‘अन्नशरा’ की वेबसाइट के अनुसार, इस्राईली जासूसी विमान ने लेबनान की वायु सीमा का उल्लंघन करते हुए ‘अरक़ूब हासेबिया’ क्षेत्र के गांवों के ऊपर से ‘अश्शैख़’ पहाड़ के पश्चिमी आंचल तक उड़ान भरी।

ज़ायोनी जासूसी विमान ने ऐसी स्थिति में लेबनान की वायु सीमा का उल्लंघन किया है कि इस देश के दक्षिणी भाग में तैनात अंतर्राष्ट्रीय बल ने इस अतिक्रमण पर कोई प्रतिक्रिया नहीं जतायी।

ग़ौरतलब है कि पिछले हफ़्ते भी ज़ायोनी सेना ने लेबनान की वायु सीमा का अतिक्रमण किया था। पिछले हफ़्ते ज़ायोनी युद्धक विमानों ने दक्षिणी लेबनान के ‘शब्आ’ और उसके आस-पास के इलाक़ों पर उड़ान भर की लेबनान की संप्रभुता का उल्लंघन किया। (MAQ/N)