सीरिया में तुर्की किसी दूसरे लक्ष्य की प्राप्ति मेंः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i36121-सीरिया_में_तुर्की_किसी_दूसरे_लक्ष्य_की_प्राप्ति_मेंः_रूस
रूस का कहना है कि सीरिया में तुर्की, दाइश के विरुद्ध संघर्ष के अतिरिक्त किसी अन्य लक्ष्य की प्राप्ति में है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०९, २०१७ ०५:२२ Asia/Kolkata
  • सीरिया में तुर्की किसी दूसरे लक्ष्य की प्राप्ति मेंः रूस

रूस का कहना है कि सीरिया में तुर्की, दाइश के विरुद्ध संघर्ष के अतिरिक्त किसी अन्य लक्ष्य की प्राप्ति में है।

रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके बताया है कि तुर्की, सीरिया में कुछ गोपनीय लक्ष्यों की प्राप्त के लिए प्रयासरत है।  इस बयान के अनुसार विदित रूप में तो तुर्की, सीरिया में आतंकवादी गुट दाइश के विरुद्ध संघर्ष करने की बात कहता है किंतु वहां पर वह कुछ और ही हासिल करना चाहता है।  रूसी विदेश मंत्रालय के इस बयान में सीरिया के संबन्ध में मास्को तथा अंकारा के बीच मतभेदों का भी उल्लेख किया गया है।

ज्ञात रहे कि इससे पहले कुछ राजनैतिक टीकाकार भी सीरिया में तुर्की की गतिविधियों को संदिग्ध बता चुके हैं।