ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल का फिर हमला, 2 शहीद 6 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i36139-ग़ज़्ज़ा_पट्टी_पर_इस्राईल_का_फिर_हमला_2_शहीद_6_घायल
ज़ायोनी शासन ने ग़ज़्ज़ा पट्टी पर हवाई हमला किया जिसमें 2 फ़िलिस्तीनी शहीद और 6 घायल हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०९, २०१७ १३:२३ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल का फिर हमला, 2 शहीद 6 घायल

ज़ायोनी शासन ने ग़ज़्ज़ा पट्टी पर हवाई हमला किया जिसमें 2 फ़िलिस्तीनी शहीद और 6 घायल हुए।

प्रेस टीवी के अनुसार, ज़ायोनी सेना ने गुरुवार तड़के ड्रोन विमान से मिस्र से मिली फ़िलिस्तीन की सीमा पर स्थित सुरंग पर हमला। इस्राईल द्वारा ग़ज़्ज़ा की जारी नाकाबंदी के कारण इस सुरंग के ज़रिए फ़िलिस्तीनी जीवन यापन की ज़रूरी चीज़े लाते थे।

ग़ौरतलब है कि पिछले सोमवार को भी ज़ायोनी सेना ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के उत्तरी भाग में स्थित बैत लाहिया के एक इलाक़े पर टैंकों से गोले बरसाए। (MAQ/N)