इराक़ी हिज़बुल्लाह के महासचिव की गोली मार कर हत्या
इराक़ के हिज़्बुल्लाह संगठन के महासचिव अज्ञात लोगों के हमले में मारे गये।
इराक़ के सुरक्षा सूत्रों ने अज्ञात लोगों के हाथ इराक़ के हिज़्बुल्लाह संगठन के महासचिव की हत्या की सूचना दी है।
समाचार एजेन्सी अनातोली के अनुसार, इराक़ के एक सुरक्षा सूत्र ने गुरुवार को बल दिया कि इराक़ के हिज़्बुल्लाह संगठन के महासचिव बासिम मूसवी को बुधवार की रात उस समय गोली मार दी जब वह अपने एक साथी के साथ कहीं जा रहे थे।
इस रिपोर्ट के अनुसार इस सुरक्षा अधिकारी को इराक़ के दक्षिणी प्रांत बसरा के अलहय्यानिया क्षेत्र में उस समय गोली मारी जब वह अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे ।
हमलावर फ़रार होने में सफल हो गये। अभी तक किसी भी गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।
बासिम मूसवी ने पिछले वर्ष आतंकवादी गुट दाइश से मुक़ाबले के लिए बसरा में प्रतिरोधकर्ताओं के गुट के गठन की सूचना दी थी। (AK)