सीरिया की सेना अलबाब शहर के निकट पहुंची
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i36235-सीरिया_की_सेना_अलबाब_शहर_के_निकट_पहुंची
सीरिया की सेना प्रतिरोधकर्ता गुटों की सहायता से तादफ़ शहर के द्वार पर पहुंच गयी है और अलबाब शहर कुछ ही दूरी पर है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ११, २०१७ ०७:४९ Asia/Kolkata
  • सीरिया की सेना अलबाब शहर के निकट पहुंची

सीरिया की सेना प्रतिरोधकर्ता गुटों की सहायता से तादफ़ शहर के द्वार पर पहुंच गयी है और अलबाब शहर कुछ ही दूरी पर है।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी अलबाब शहर के दक्षिणपूर्वी मोर्चों पर झड़पें यथावत जारी हैं और सीरिया की सेना और स्वयं सेवी बल के जवान इस शहर से थोड़ी ही दूरी पर हैं।

अलमयादीन टीवी चैनल ने अपने पत्रकार के हवाले से ब्रेकिंग न्यूज़ दी है कि अलबाब शहर के पश्चिम में फ़ुरता शील्ड अभियान से संबंधित तत्व पीछे हट रहे हैं।

अलबाब शहर तुर्की की सीमा से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और उत्तर, पूरब और पूर्वी क्षेत्रों से तुर्क सैनिकों और सीरिया सरकार के विरोधियों के परिवेष्टन में है।

सीरिया में आतंकवादियों की मुख्य समर्थक के रूप में तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान की सरकार ने 2016 में फ़ुरात शील्ड नामक अभियान के अंतर्गत सीरिया में अपनी सेना घुसा दी थी जिसके लिए दावा किया गया था कि दाइश के संघर्ष के लिए यह अभियान आरंभ किया गया है जबकि मुख्य लक्ष्य सीरिया सरकार के विरोधियों का समर्थन करना  था। (AK)