दाइश ने स्वीकार की बग़दाद और मूसिल हमलों की ज़िम्मेदारी
Feb ११, २०१७ १४:३६ Asia/Kolkata
आतंकवादी गुट दाइश ने इराक़ की राजधानी बग़दाद और मूसिल नगर में किये जाने वाल आतंकवादी हमलों की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार की शाम इराक़ की राजधानी बग़दाद और मूसिल नगर में दो आतंकवादी हमलों में कम से कम 5 लोग मारे गए और कई अन्य लोग घायल हुए थे। पहलां हमला बग़दाद में एक रेस्टोरेंट के बाहर किया गया जबकि दूसरा हमला मूसिल में एक चेक पोस्ट पर किया गया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी मारा गया जबकि 7 लोग घायल हो गए।
इराक़ के चिकित्सा सूत्रों ने बताया है कि इन दोनो आक्रमणों में 33 से अधिक लोग घायल हुए। उल्लेखनीय है कि दाइश ने मूसिल के उस क्षेत्र में आतंकवादी हमला किया जिस इराक़ी सैनिकों ने हाल ही में स्वतंत्र कराया था।
टैग्स