बग़दाद, प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में 5 लोगों की मौत
Feb ११, २०१७ १९:१६ Asia/Kolkata
इराक़ की राजधानी बग़दाद में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़पों में एक पुलिसकर्मी और 4 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है।
शनिवार को बग़दाद के ग्रीन ज़ोन इलाक़े के निकट वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मुक़तदा सद्र के समर्थकों ने चुनाव व्यवस्था में परिवर्तन की मांग को लेकर एक रैली का आयोजन किया।
उग्र होते हुए प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस की ओर से रबर की गोलियां फ़ायर करने की सूचना है।
रैली के दौरान भड़की हिंसा में 320 प्रदर्शनकारी और 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
बग़दाद में एक अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस अधिकारी की मौत बुलट लगने से हुई है।
सद्र के समर्थकों का कहना है कि चुनाव आयोग समेत विभिन्न सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है, जिसमें सुधारों की ज़रूरत है। msm
टैग्स