इराक़ी युद्धक विमानों के हमले में 60 तकफ़ीरी आतंकवादी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i36442-इराक़ी_युद्धक_विमानों_के_हमले_में_60_तकफ़ीरी_आतंकवादी_ढेर
इराक़ी युद्धक विमानों ने नैनवा प्रांत में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के ठिकानों पर भारी बमबारी की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १४, २०१७ ०५:३८ Asia/Kolkata
  • इराक़ी युद्धक विमानों के हमले में 60 तकफ़ीरी आतंकवादी ढेर

इराक़ी युद्धक विमानों ने नैनवा प्रांत में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के ठिकानों पर भारी बमबारी की है।

सोमवार की शाम इराक़ी युद्धक विमानों के हमलों में दाइश के 60 आतंकवादी ढेर हो गए।

इराक़ी वायु सेना के अभियान में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट को भारी जानी नुक़सान के अलावा अधिक माली नुक़सान भी उठाना पड़ा है और उसके दर्जनों वाहन नष्ट हो गए।

इस बीच, इराक़ की संसदीय सुरक्षा समिति के प्रमुख ने कहा है कि मूसिल में दाइश के ख़िलाफ़ जारी इराक़ी सेना के अभियान में इस आतंकवादी गुट के पहले और दूसरे दर्जे के अधिकांश कमांडर मारे जा चुके हैं।

हाकिम ज़ामेली का कहना है कि आधे से अधिक मूसिल शहर को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद कराया जा चुका है, जिसके दौरान दाइश के अधिकांश कमांडरों को मौत के घाट उतारा जा चुका है और बचे खुचे आतंकावदियों का शीघ्र ही सफ़ाया कर दिया जाएगा। msm