हश्दुश्शाबी की छवि ख़राब करने की अनुमति नहीं देंगेः हैदर अलएबादी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i36596-हश्दुश्शाबी_की_छवि_ख़राब_करने_की_अनुमति_नहीं_देंगेः_हैदर_अलएबादी
इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि वे किसी भी स्थिति में हश्दुश्शाबी या इराक़ी स्वयंसेवी बलों को बदनाम करने की अनुमति नहीं देंगे।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Feb १६, २०१७ ०६:०४ Asia/Kolkata
  • हश्दुश्शाबी की छवि ख़राब करने की अनुमति नहीं देंगेः हैदर अलएबादी

इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि वे किसी भी स्थिति में हश्दुश्शाबी या इराक़ी स्वयंसेवी बलों को बदनाम करने की अनुमति नहीं देंगे।

हैदर अलएबादी ने बुधवार को इराक़ी सेना के कमांडरों के साथ भेंट में कहा कि देश की सेना के साथ इराक़ी स्वयंसेवी बलों ने जो क़ुरबानी दी है उसे भुलाया नहीं जा सकता।  उन्होंने कहा कि इराक़ी क्षेत्रों विशेषकर मूसिल को दाइश से स्वतंत्र कराने में स्वयंसेवी बलों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

ज्ञात रहे कि इराक़ी संसद ने 20 नवंबर 2016 को एक प्रस्ताव पारित किया था जिसके आधार पर इराक़ी स्वयंसेवी बल अब इराक़ी सेना का एक हिस्सा माने जाएंगे।  आतंकवादी गुटों का समर्थन करने वाले कुछ देशों ने इराक़ी संसद के इस निर्णय के प्रति चिंता व्यक्त की थी।