बग़दाद में कार बम धमाका, 48 लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i36646-बग़दाद_में_कार_बम_धमाका_48_लोगों_की_मौत
इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक कार बम धमाके में दर्जनों लोग हताहत और घायल हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १६, २०१७ १९:४३ Asia/Kolkata
  • बग़दाद में कार बम धमाका, 48 लोगों की मौत

इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक कार बम धमाके में दर्जनों लोग हताहत और घायल हो गए हैं।

गुरुवार को बग़दाद के अल-शुरता इलाक़े में विस्फ़ोटक पदार्थों से लदी हुई एक कार को धमाके से उड़ा दिया गया, जिसमें कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई।

धमाके के कुछ ही घंटों के बाद, तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने इस आतंकवादी कार्यवाही की ज़िम्मेदारी स्वीकार कर ली।

उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले भी बग़दाद के सद्र सिटी इलाक़े में कार बम धमाके में 15 लोगों की मौत और 50 अन्य घायल हो गए थे।

बुधवार को होने वाले हमले की किसी आतंकवादी गुट ने ज़िम्मेदारी नहीं ली थी।

हालांकि इराक़ में इस तरह के धमाके और आतंकवादी कार्यवाहियां दाइस हालमार्क समझे जाते हैं। msm