यमनी सेना की कार्यवाही में दो सऊदी सैनिक ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i36702-यमनी_सेना_की_कार्यवाही_में_दो_सऊदी_सैनिक_ढेर
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों की स्नाइपर यूनिट ने शक्रवार को सऊदी अरब के जीज़ान शहर के उत्तर में पूर्वी बैतुल अबयज़ और समना केन्द्र में दो सऊदी सैनिकों को ढेर कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १८, २०१७ ०७:४१ Asia/Kolkata
  • यमनी सेना की कार्यवाही में दो सऊदी सैनिक ढेर

यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों की स्नाइपर यूनिट ने शक्रवार को सऊदी अरब के जीज़ान शहर के उत्तर में पूर्वी बैतुल अबयज़ और समना केन्द्र में दो सऊदी सैनिकों को ढेर कर दिया।

यमन की समाचार एजेन्सी सबा नेट की रिपोर्ट के अनुसार यमन की सेना की मीज़ाइल यूनिट ने इसी प्रकार सऊदी अरब के नजरान और जीज़ान क्षेत्रों में सऊदी अरब के एजेन्टों को निशाना बनाया।

दूसरी ओर यमन की सेना ने उत्तरी बैतुल अबयज़ में सऊदी एजेन्टों की एक गाड़ी को गाइडेड मीज़ाइल से निशाना बनाकर तबाह कर दिया।

यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने यमन के पूर्वी प्रांत हज्जा में सऊदी एजेन्टों के ठिकाने पर ज़िलज़ाल-1 नामक मीज़ाइल फ़ायर किया।

सऊदी अरब ने अमरीका और ब्रिटेन के समर्थन से 26 मार्च 2015 को यमन पर व्यापक स्तर पर हमले आरंभ किए हैं जिनका मुख्य लक्ष्य इस देश के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी को सत्ता में पहुंचाना था किन्तु यमनी जनता, स्वयं सेवी बलों और सेना के भीषण प्रतिरोध के कारण वह अपने लक्ष्य में सफल नहीं हो सका है।

यमन पर सऊदी अरब के हमलों का 11 हज़ार से अधिक यमनियों के मारे जाने, दसियों हज़ार के घायल होने और लाखों लोगों के बेघर होने तथा इस देश के आधारभूत ढांचे के तबाह होने के अतिरिक्त कोई अन्य परिणाम सामने नहीं आया है। (AK)