ईरान के आभारी हैंः लेबनानी संसद सभापति
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i36958-ईरान_के_आभारी_हैंः_लेबनानी_संसद_सभापति
लेबनान के संसद सभापति ने कहा है कि फ़िलिस्तीन अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेंस, लेबनान और प्रतिरोध के समर्थन के कारण ईरान का आभार व्यक्त करने का बेहरीन अवसर है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २१, २०१७ १५:२५ Asia/Kolkata
  • ईरान के आभारी हैंः लेबनानी संसद सभापति

लेबनान के संसद सभापति ने कहा है कि फ़िलिस्तीन अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेंस, लेबनान और प्रतिरोध के समर्थन के कारण ईरान का आभार व्यक्त करने का बेहरीन अवसर है।

लेबनान के संसद सभापति ने अमरीकी राष्ट्रपति के उस बयान के जवाब में कि वह अमरीकी दूतावास को तेल अवीव से बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करना चाहते हैं, सभी इस्लामी देशों से कहा कि वह वाशिंग्टन में अपने दूतावास बंद कर दें।

 उनका कहना था कि अमरीका, फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में ज़ायोनी बस्तियों के निर्माण का पूरी शक्ति से समर्थन कर रहा है। लेबनान के संसद सभापति ने कहा कि अत्याचारग्रस्त फ़िलिस्तीनी जनता पर जो दबाव डाला जा रहा है वह इस लिए है कि या तो फ़िलिस्तीनी जनता आत्महत्या कर ले या ज़ायोनी शासन को स्वीकार कर ले या फिर अपने क्षेत्रों से फ़रार हो जाए।

उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कि फ़िलिस्तीन के मुद्दे में इस्लामी देशों के मध्य सहमति और एकता पैदा होनी चाहिए, कहा कि मध्यपूर्व में आग के शोलों के बुझने का क्रम फ़िलिस्तीन से आरंभ होगा और फ़िलीस्तीन पर ही समाप्त होगा।

दूसरी ओर ओमान के संसद सभापति ख़ालिद मुअव्वली ने भी इस कांफ़्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि फ़िलिस्तीन मुद्दे के समर्थन में ईरान के प्रयास, दुनिया के समस्त मुसलमानों के लिए गर्व है। उनका कहना था कि फ़िलिस्तीनी जनता के दुख दर्द, एक मानवीय त्रासदी है जिससे पूरी दुनिया के मुसलमान त्रस्त हैं। ओमान के संसद सभापति ने कहा कि बैतुल मुक़द्दस को इस समय गंभीर ख़तरा है। उन्होंने कहा कि आज बैतुल मुक़द्दस को आज़ान से भी वंचित कर दिया गया है और इस्राईल की शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियां दुनिया की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा हैं। (AK)