सऊदी अरब की गुप्तचर सेवा प्रमुख की इस्राईल यात्रा
सऊदी अरब की गुप्तचर सेवा के प्रमुख ख़ालिद बिन अली अलहमीदान ने इस्राईल की गोपनीय यात्रा की है।
फ़िलिस्तीन की समाचार एजेन्सी समा के अनुसार इस्राईल की गुप्तचर सेवा से संबन्धित तिक दिबका साइट ने सूचना दी है कि सऊदी अरब की गुप्तचर सेवा के प्रमुख ख़ालिद बिन अली अलहमीदान ने 21 फ़रवरी को गोपनीय ढंग से तेलअवीव और रामल्ला की यात्रा की है। इस वेबसाइट के अनुसार सऊदी अरब की गुप्तचर सेवा के प्रमुख ख़ालिद बिन अली अलहमीदान की रामल्लाह यात्रा का उद्देश्य फ़िलिस्तीनी गुटों के ईरान से बढ़ते संबन्धों के प्रति चेतावनी देना है।
ज्ञात रहे कि ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने 15 फरवरी को वाशिग्टन में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प से भेंटवार्ता की थी जिसमें विभिन्न विषयों के बारे में अमरीका-इस्राईल-अरब संयुक्त बैठक पर सहमति बनी थी जिसका उद्देश्य ईरान के बढ़ते प्रभाव को रोकना है।