मीशल औनः आतंकवाद का इस्लाम से कोई संबंध नहीं है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37106-मीशल_औनः_आतंकवाद_का_इस्लाम_से_कोई_संबंध_नहीं_है
लेबनान के राष्ट्रपति ने कहा है कि मध्यपूर्व में सक्रिय आतंकवाद का इस्लाम से कोई संबंध नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २३, २०१७ २२:०८ Asia/Kolkata
  • मीशल औनः आतंकवाद का इस्लाम से कोई संबंध नहीं है

लेबनान के राष्ट्रपति ने कहा है कि मध्यपूर्व में सक्रिय आतंकवाद का इस्लाम से कोई संबंध नहीं है।

गुरुवार को लेबनान के राष्ट्रपति मीशल औन ने फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण के प्रमुख महमूद अब्बास के साथ संयुक्त प्रेस कांफ़्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यपूर्व और इस्लामी जगत को चरमपंथी गुटों से पाक करने की ज़रूरत है, क्योंकि इन चरमपंथी गुटों का धर्म से कोई लेना देना नहीं है।

लेबनानी राष्ट्रपति का कहना था कि क्षेत्रीय संकटों को वार्ता द्वारा हल किया जा सकता है और मध्यपूर्व में जारी हिंसा का राजनीतिक समाधान खोजा जा सकता है।

फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण के प्रमुख महमूद अब्बास ने इस संयुक्त प्रेस कांफ़्रेंस में कहा कि फ़िलिस्तीनी शरणार्थी लेबनान के मेहमान हैं।

अब्बास ने उल्लेख किया कि फ़िलिस्तीन शरणार्थियों की स्वदेश वापसी केवल फ़िलिस्तीनी सरकार के गठन के बाद ही संभव है।

महमूद अब्बास लेबनानी अधिकारियों के साथ विचार विमर्श के लिए बेरूत की यात्रा पर हैं। msm