सीरिया ने एक बार फिर आतंकवाद से मुकाबले पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37118-सीरिया_ने_एक_बार_फिर_आतंकवाद_से_मुकाबले_पर_बल_दिया
सीरिया के प्रधानमंत्री ने इसी प्रकार इस देश के आर्थिक क्षेत्र में पूंजी निवेश और आर्थिक गतिविधियों के लिए चीनी कंपनियों का आह्वान किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २४, २०१७ ०८:०९ Asia/Kolkata
  • सीरिया ने एक बार फिर आतंकवाद से मुकाबले पर बल दिया

सीरिया के प्रधानमंत्री ने इसी प्रकार इस देश के आर्थिक क्षेत्र में पूंजी निवेश और आर्थिक गतिविधियों के लिए चीनी कंपनियों का आह्वान किया।

सीरिया के प्रधानमंत्री ने कहा है कि इस देश की सरकार आतंकवाद से मुकाबला करेगी और हर उस कार्यवाही का स्वागत करेगी जो सीरिया में शांति बहाली के परिप्रेक्ष्य में होगी।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार एमाद ख़मीस ने गुरूवार को दमिश्म में चीन के राजदूत ची चियान जिन से भेंट में कह कि आर्थिक क्षेत्र में सीरियाई सरकार के विकास कार्यक्रम दो चीज़ों पर आधारित हैं एक विकास प्रक्रिया का नये सिरे से आंरभ होना और दूसरे मित्र देशों के साथ संबंधों को मजबूत करना।

सीरिया के प्रधानमंत्री ने इसी प्रकार इस देश के आर्थिक क्षेत्र में पूंजी निवेश और आर्थिक गतिविधियों के लिए चीनी कंपनियों का आह्वान किया।

इस भेंट में चीनी राजदूत ने भी बल देकर कहा कि उनका देश राजनीतिक ढंग से सीरिया संकट का समाधान चाहता है। उन्होंने कहा कि चीनी कंपनियां सीरिया में पूंजी निवेश में काफी रुचि रखती हैं।

ज्ञात रहे कि सीरिया संकट सऊदी अरब, अमेरिका और तुर्की सहित उसके घटकों के आतंकवादी गुटों के समर्थन से आरंभ हुआ है जो बश्शार असद की कानूनी सरकार को गिराने के लिए शुरू हुआ था जो अब तक जारी है। MM