यमन, सऊदी अरब के हमलों में 25 हताहत
यमनी सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को यमन के विभिन्न क्षेत्रों पर सऊदी अरब के एजेन्टों के हमलों में 25 लोग हताहत और 4 अन्य घायल हो गये।
सऊदी अरब ने अमरीका और पश्चिमी देशों के समर्थन से अपने अरब घटकों के साथ मिलकर 26 मार्च 2015 से यमन पर व्यापक स्तर पर हमले आरंभ किए हैं और इस देश का ज़मीनी, हवाई और समुद्री परिवेष्टन कर रखा है।
सऊदी अरब ने यमन के पूर्व राष्ट्रपति हादी मंसूर को सत्ता में लाने के लिए यमन की निहत्थी जनता के विरुद्ध व्यापक हमले आरंभ किए किन्तु अभी तक सऊदी अरब अपने किसी भी लक्ष्य में सफल नहीं हो सका है।
सऊदी अरब के हमलों में 11 हज़ार से अधिक यमनी मारे जा चुके हैं, हज़ारों घायल हुए हैं और लाखों लोग बेघर हुए हैं तथा इस देश का आधारभूत ढांचा पूरी तरह तबाह हो गया है।
यमन पर सऊदी अरब के हमलों के कारण इस निर्धन अरब देश को खाद्य पदार्थों और दवाओं की कमी का सामना है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। (AK)