यमन ने किया देश में निर्मित 4 ड्रोन विमानों का अनावरण
यमनी सेना ने देश की राजीनीतिक उच्च परिषद के प्रमुख की उपस्थिति में 4 ड्रोन विमानों का अनावरण किया है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, इन ड्रोन विमानों को यमनी वैज्ञानिकों ने पूर्ण रूप से स्वदेशी तकनीक के आधार पर बनाया है।
यह ड्रोन विमान, जानकारियां जुटाने, लक्ष्यों को चिन्हित करने और हमला करने में सक्षम हैं।
यमन की राजनीतिक उच्च परिषद के प्रमुख सालेह समाद ने इस संदर्भ में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा, अतिक्रमणकारियों ने हर प्रकार के आधुनिक हथियार प्रयोग कर लिए और उन्हें विश्व मीडिया ने भरपूर समर्थन दिया, इसके बावजूद वे यमनियों के साहस को कमज़ोर नहीं कर सके।
उल्लेखनीय है कि यमनी सेना ने हाल ही में एक बयान जारी करके कहा था कि अमरीका की आधुनिक मिसाइल शील्ड भी यमनी मिसाइलों को नष्ट करने में सक्षम नहीं है। msm