स्वयंसेवी बल को कमज़ोर करने से आतंकवाद मज़बूत होगा, इब्राहीम जाफ़री
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37428-स्वयंसेवी_बल_को_कमज़ोर_करने_से_आतंकवाद_मज़बूत_होगा_इब्राहीम_जाफ़री
इराक़ी विदेश मंत्री ने सोमवार को जनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की 34वीं बैठक में देश के स्वयंसेवी बल के ख़िलाफ़ आरोप को निराधार बताते हुए बल दिया कि इस तरह के आरोप से सिर्फ़ आतंकवाद मज़बूत होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २८, २०१७ १३:०८ Asia/Kolkata
  • इराक़ी विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री
    इराक़ी विदेश मंत्री इब्राहीम जाफ़री

इराक़ी विदेश मंत्री ने सोमवार को जनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की 34वीं बैठक में देश के स्वयंसेवी बल के ख़िलाफ़ आरोप को निराधार बताते हुए बल दिया कि इस तरह के आरोप से सिर्फ़ आतंकवाद मज़बूत होगा।

इब्राहीम जाफ़री ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि आतंकवाद के समर्थक विभिन्न बहानों से आतंकवाद के ख़िलाफ़ बग़दाद की कार्यवाही को बाधित करना चाहते हैं, कहा कि आतंकवाद के समर्थक देश वास्तविकता को उलटा दिखा कर इराक़ी स्वयंसेवी बल पर मानवाधिकार के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं।

ग़ौरतलब है कि 26 नवंबर 2016 को इराक़ी संसद में एक प्रस्ताव बहुमत से पारित हुआ, जिसमें इराक़ी स्वयंसेवी बल को सशस्त्र बल का अंग माना गया है।

इस क़ानून के पारित होने से इराक़ में आतंकवाद के समर्थक कुछ देश बौखला गए हैं।

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने जून 2014 में अमरीका और उसके कुछ पश्चिमी व अरब देशों की ओर से कि जिसमें सऊदी अरब भी है, वित्तीय व सैन्य मदद के ज़रिए इराक़ के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र के बड़े भाग पर क़ब्ज़ा कर ऐसे जघन्य अपराध वहां किए हैं, जिन्हें सुनकर मानवता का सिर शर्म से झुक जाए।

उस समय से अब तक इराक़ी स्वयंसेवी बल देश के बहुत से अतिग्रहित इलाक़ों को आज़ाद कराने में सफल हुए हैं। (MAQ/N)