बश्शार जाफ़रीः तुर्की ने सीरिया भेजे हैं 3 लाख आतंकी,
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37474-बश्शार_जाफ़रीः_तुर्की_ने_सीरिया_भेजे_हैं_3_लाख_आतंकी
जेनेवा में सीरिया संकट पर जारी वार्ता में सीरियाई सरकार के प्रतिनिधिमंडल प्रमुख बश्शार जाफ़री ने कहा कि तुर्की ने सीरिया को तबाह करने और आम नागरिकों के जनसंहार के लिए 3 लाख तकफ़ीरी आतंकी सीरिया भेजे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०१, २०१७ ०८:३३ Asia/Kolkata
  • बश्शार जाफ़रीः तुर्की ने सीरिया भेजे हैं 3 लाख आतंकी,

जेनेवा में सीरिया संकट पर जारी वार्ता में सीरियाई सरकार के प्रतिनिधिमंडल प्रमुख बश्शार जाफ़री ने कहा कि तुर्की ने सीरिया को तबाह करने और आम नागरिकों के जनसंहार के लिए 3 लाख तकफ़ीरी आतंकी सीरिया भेजे हैं।

बश्शार जाफ़री ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में तुर्क कूटनयिक से हाथ न मिलाने का कारण बताते हुए कहा कि तीन लाख आतंकी तुर्की की सीमा से सीरिया के भीतर पहुंचे और उन्होंने सीरिया को तबाह करके रख दिया, गांवों और शहरों को आग लगा दी, परिवारों को ज़िंदा जला दिया।

बश्शार जाफ़री ने कहा कि तुर्की की सेना ने भी सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन किया है और सीरिया की धरती में घुस कर कुछ भागों पर क़ब्ज़ा कर लिया है।

बश्शार जाफ़री ने जो संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के राजदूत भी हैं कहा कि तुर्की वास्तव में सीरिया की जनता पर पड़ने वाली मुसीबतों की असली वजह है।

जाफ़री ने कहा कि तुर्की ने सीरिया के तकफ़ीरी आतंकियों को अपने शहर इस्तांबूल में शरण दे रखी है और सीरियाई जनता के संबंध में तुर्की की सरकार ने जो ग़लत नीति अपनाई उसका ख़मियाज़ा वह भुगत रही है क्योंकि तुर्की से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले आतंकी आज उसी पर टूट पड़े हैं और तुर्क अधिकारी उन्हें कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।