सऊदी अरब के 100 शहर, यमनी ड्रोन के निशाने पर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37496-सऊदी_अरब_के_100_शहर_यमनी_ड्रोन_के_निशाने_पर
सनआ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यमनियों द्वारा बनाए गए ड्रोन की रेंज में सऊदी अरब के 100 नगर और 8 महत्वपूर्ण केन्द्र आ चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०१, २०१७ १३:४२ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब के 100 शहर, यमनी ड्रोन के निशाने पर

सनआ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यमनियों द्वारा बनाए गए ड्रोन की रेंज में सऊदी अरब के 100 नगर और 8 महत्वपूर्ण केन्द्र आ चुके हैं।

यमनियों द्वारा बनाए गए ड्रोन को यदि सऊदी अरब से मिलने वाली यमन की सीमा से इस ड्रोन से हमला किया जाए तो वह सऊदी अरब के 100 नगरों और 8 महत्वपूर्ण केन्द्रों को बड़ी सरलता से लक्ष्य बना सकता है।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार अभी हाल ही में यमन के क्रांतिकारियों ने बताया था कि उन्होंने स्वदेशी निर्मित 4 चालक रहित विमानों को बनाने में सफलता प्राप्त की है।  इन यमनी ड्रोन का अनावरण ही किया जा चुका है।  यमन के क्रांतिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा बनाए गए ड्रोन की "क़ासिफ़" की मारक क्षमता 150 किलोमीटर से अधिक है।

यमन के क्रांतिकारियों के अनुसार उन्होंने सेना के साथ मिलकर यह काम किया और उनके द्वारा बनाए गए ड्रोन, सऊदी गठबंधन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने में सक्षम हैं।  उनका कहना है कि क़ासिफ़ नामक ड्रोन, लगातार तीन घण्टे तक उड़ान भरने में सक्षम है जो 150 किलोमीटर तक जा सकता है।

यमन की सेना और क्रांतिकारी, सऊदी अरब के भीतर कई लक्ष्यों को निशाना बना चुके हैं जिससे सऊदी सैनिकों और संयुक्त अरब इमारात के सैनिकों को भारी क्षति उठानी पड़ी है।