सऊदी अरब में मानवाधकारों की स्थिति अति चिंताजनकः राष्ट्रसंघ
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने सऊदी अरब में मानवाधिकारों की स्थिति पर गहीरी चिंता जताई है।
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने सऊदी अरब में मानवाधिकारों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है।
राष्ट्रसंघ की मानवाधिकार परिषद ने बुधवार को अपनी वार्षिक बैठक में कहा है कि वर्तमान समय में सऊदी अरब में मानवाधिकारों की जो स्थिति है वह वास्तव में चिंता का विषय है। इस बैठक में सऊदी अरब में होने वाले मानवाधिकारों के हनन की कुछ घटनाओं की समीक्षा भी की गई। बैठक में मौजूद कुछ सदस्यों का कहना था कि सऊदी अरब में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटा जा रहा है।
इससे पहले एमनेस्टी इंटरनेश्नल ने भी घोषणा की है कि सऊदी अरब म ें मानवाधिकारों की स्थिति ख़तरनाक चरण में पहुंच गई है। एमनेस्टी इंटरनैश्नल ने इस वर्ष को सऊदी अरब में मानवाधिकार की स्थिति की दृष्टि से एक और बहुत भयावह साल कहा है। इस संस्था ने सऊदी अरब में राजनैतिक कार्यकर्ताओं के दमन पर चिंता जताते हुए कहा कि सऊदी अरब में राजनैतिक कार्यकर्ताओं की गिरफ़्तारी, उन्हें धमकी मिलना, देश से निकाला दिया जाना और यातनाएं दर्शाती हैं कि इस देश में गतिविधियां बहुत ही ख़तरनाक स्तर पर पहुंच चुकी हैं। ज्ञात रहे कि इस समय सऊदी अरब में कम से कम तीस हज़ार राजनैतिक बंदी जेलों में बंद हैं।