सीरिया का फ़ाइटर विमान तुर्की के निकट लापता हुआ
-
सीरियाई सेना का एक फ़ाइटर जेट (फ़ाइल फ़ोटो)
सीरिया का फ़ाइटर विमान तुर्की की सीमा के निकट लापता हो गया है। यह विमान टोही अभियान पर था।
शनिवार की शाम सीरियाई सेना ने एलान किया कि उसका, टोही अभियान पर गए एक विमान से संपर्क ख़त्म हो गया। सीरियाई सेना ने यह भी बताया कि खोजी दल विमान चालक का पता लगाने की कोशिश कर रहे थे जो समझा जाता है विमान से बाहर निकलने में सफल रहा।
उधर तुर्क प्रधान मंत्री बिनाली येलद्रम ने इस बात की पुष्टि की है कि सीरिया का मिग-23 युद्धक विमान तुर्की के सीमावर्ती प्रांत हताय के समन्दग़ क़स्बे में दुर्घटना का शिकार हो गया।
उन्होंने कहा कि विमान हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका लेकिन ख़राब मौसम इसका कारण हो सकता है।
हताय प्रांत के राज्यपाल इरदाल अता ने कहा कि जब राहत कार्य टीम के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें इस विमान की काक्पिट ख़ाली मिली।
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट अहरारुश्शाम ने, जो क्षेत्र में सक्रिय है, इस विमान को गिराने का दावा किया है।(MAQ/N)