इस्राईली युद्धक विमान द्वारा लेबनान की संप्रभुता का फिर उल्लंघन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37818-इस्राईली_युद्धक_विमान_द्वारा_लेबनान_की_संप्रभुता_का_फिर_उल्लंघन
लेबनानी सेना की कमान ने बताया कि ज़ायोनी शासन द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 1701 का उल्लंघन जारी है। इसी क्रम में ज़ायोनी युद्धक विमान ने एक बार फिर लेबनान की वायु सीमा का उल्लंघन किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०६, २०१७ १४:३८ Asia/Kolkata
  • इस्राईली युद्धक विमान द्वारा लेबनान की संप्रभुता का फिर उल्लंघन

लेबनानी सेना की कमान ने बताया कि ज़ायोनी शासन द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 1701 का उल्लंघन जारी है। इसी क्रम में ज़ायोनी युद्धक विमान ने एक बार फिर लेबनान की वायु सीमा का उल्लंघन किया।

संवाददाता के अनुसार, लेबनानी सेना के जनसंपर्क विभाग ने रविवार को एक बयान में बताया कि ज़ायोनी सेना के एक जासूसी विमान ने ‘उलमा अश्शअब’ क्षेत्र के ऊपर उड़ान भरते हुए लेबनान की वायु सीमा का उल्लंघन किया। यह विमान दक्षिणी लेबनान की वायु सीमा में गश्त लगाने के बाद ‘रमीश’ इलाक़े के ऊपर से अतिग्रहित फ़िलिस्तीन की ओर लौट गया।

ज़ायोनी सेना के इस अतिक्रमण पर दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र संघ की तैनात शांति सेना ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई।

ग़ौरतलब है कि लेबनान पर इस्राईल द्वारा 2006 में थोपी गयी 33 दिवसीय जंग के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव नंबर 1701 पारित हुआ, जिसमें ज़ायोनी शासन को लेबनान के ख़िलाफ़ शत्रुतापूर्ण कार्यवाही से रोका गया है, लेकिन ज़ायोनी शासन इस प्रस्ताव की अनदेखी करते हुए आए दिन लेबनान की वायु, समुद्री और ज़मीनी सीमा का उल्लंघन करता है। (MAQ/N)