इराक़ में दाइश विरुद्ध प्रयोग हो रहे हैं ईरानी हथियार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37914-इराक़_में_दाइश_विरुद्ध_प्रयोग_हो_रहे_हैं_ईरानी_हथियार
इराक़ की सेना के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ ने बग़दाद में रक्षा और सैन्य उद्योग की छठीं अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में कहा कि दाइश के साथ युद्ध में इरा़क़, ईरान के आधुनिक हथियारों और शस्त्रों से परिचित हुआ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०७, २०१७ २१:४६ Asia/Kolkata
  • इराक़ में दाइश विरुद्ध प्रयोग हो रहे हैं ईरानी हथियार

इराक़ की सेना के चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ ने बग़दाद में रक्षा और सैन्य उद्योग की छठीं अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में कहा कि दाइश के साथ युद्ध में इरा़क़, ईरान के आधुनिक हथियारों और शस्त्रों से परिचित हुआ।

उस्मान ग़ानेमी ने मंगलवार को बग़दाद प्रदर्शनी में ईरान के कक्ष का निरिक्षण करने के दौरान कहा कि इराक़ के लिए ईरानी हथियार जाने पहचाने हैं और दाइश के विरुद्ध कार्यवाही में हमने इन हथियारों का भरपूर प्रयोग।

श्री उसमान ग़ानेमी ने कहा कि दाइश के साथ युद्ध में रणक्षेत्र के अनुभवों के दृष्टिगत ईरान से हथियारों की ख़रीदारी के समझौते पर शीघ्र ही हस्ताक्षर किए जाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ईरान के स्मार्ट हथियारों, ड्रोन और मीज़ाइलों ने  उनका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। ब्रिगेडियर जनरल उस्मान ग़ानेमी ने आतंकवाद से युद्ध में ईरानी हथियारों के प्रयोग को महत्वपूर्ण बताया और बल दिया कि बग़दाद प्रदर्शनी में व्यापक स्तर पर उपस्थिति से यह संदेश गया है कि दाइश समाप्त होने की कगार पर है।

ज्ञात रहे कि इराक़ की राजधानी बग़दाद में रक्षा और सैन्य उपकरणों की छठीं अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी आयोजित हुई जिसमें दुनिया के 21 देशों की 80 कंपनियों ने भाग लिया। यह प्रदर्शनी पांच मार्च रविवार से आरंभ हुई जो सोमवार को समाप्त हुई। इस प्रदर्शनी में ईरानी रक्षा उद्योग और शस्त्र निर्माण कंपनियों की उपस्थिति ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। (AK)