शादी में 4 आत्मघाती हमले, 21 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i37988-शादी_में_4_आत्मघाती_हमले_21_हताहत
इराक़ के तिकरीत नगर में एक शादी समारोह में किये गए आत्मघाती हमले में कम से कम 41 लोग मारे गए।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Mar ०९, २०१७ ०८:२९ Asia/Kolkata
  • शादी में 4 आत्मघाती हमले, 21 हताहत

इराक़ के तिकरीत नगर में एक शादी समारोह में किये गए आत्मघाती हमले में कम से कम 41 लोग मारे गए।

मेहर समाचार एजेन्सी के अनुसार चार आत्मघातियों ने बुधवार की रात तिकरीत में एक शादी समारोह में आत्मघाती कार्यवाही करके दसियों बारातियों की हत्या कर दी।

इस घटना में 20 अन्य लोग घायल हो गए।  सुरक्षाबलों ने घटना स्थल को अपने घेरे में ले लिया है।  शादी में की जाने वाली इस आत्मघाती कार्यवाही में मृतकों संख्या में वृद्धि की आशंका है।

उल्लेखनीय है कि इराक़ी सुरक्षाबलों के हाथों आतंकवादियों को जैसे-जैसे पराजय मिल रही है आतंकवादी बौखलाहट में आम लोगों के बीच आत्मघाती हमले कर रहे हैं।

ज्ञात रहे कि तिकरीत वह क्षेत्र है जो कुछ समय तक दाइश के आतंकवादियों के नियंत्रण में रह चुका है।