मस्जिदों से अज़ान को नहीं रोका जा सकताः हमास
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास का कहना है कि किसी भी स्थिति में मस्जिदों से अज़ान को रोका नहीं जा सकता।
ज़ायोनी शासन द्वारा अज़ान पर प्रतिबंध पर हमास के प्रवक्ता ने प्रतिक्रिया स्वरूप कहा है कि किसी भी स्थिति में मस्जिदों से अज़ान को नहीं रोका सकता। शुक्रवार को फ़िलिस्तीनियों ने ज़ायोनी शासन के इस नए क़ानून की कड़ी निंदा करते हुए इस्राईल विरोधी प्रदर्शन किये।
दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव ने बल देकर कहा है कि इस्राईल को फ़िलिस्तीनियों के धार्मिक अधिकारों का पूरा सम्मान करना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्रसंघ के उप महासचिव फ़रहान हक़ ने कहा है कि इस्राईल को चाहिए के वह फ़िलिस्तीनियों के धार्मिक अधिकारों का सम्मान करे। संयुक्त राष्ट्रसंघ के उप महासचिव ने यह बात इस्राईल द्वारा अज़ान पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया में कही।
उल्लेखनीय है कि ज़ायोनी शासन ने बुधवार को एसा क़ानून बनाया है जिसके आधार पर बैतुल मुक़द्दस की मस्जिदों से अज़ान पर रोक लग जाएगी।