आतंकवादियों ने पहुंचाई सीरिया को 100 अरब डालर की क्षति
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38324-आतंकवादियों_ने_पहुंचाई_सीरिया_को_100_अरब_डालर_की_क्षति
आतंकवादियों ने अपनी हिंसक एवं विध्वंसक कार्यवाहियों से सीरिया को सौ अरब डॉलर से अधिक की क्षति पहुंचाई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १५, २०१७ ०६:०२ Asia/Kolkata
  • आतंकवादियों ने पहुंचाई सीरिया को 100 अरब डालर की क्षति

आतंकवादियों ने अपनी हिंसक एवं विध्वंसक कार्यवाहियों से सीरिया को सौ अरब डॉलर से अधिक की क्षति पहुंचाई है।

सीरिया के चेंबर ऑफ़ कामर्स के प्रमुख अश्शहाबी ने कहा है कि सन 2011 से देश में आरंभ होने वाले संकट के कारण सीरिया को 100 अरब डॉलर से अधिक का नुक़सान हुआ है।  उन्होंने कहा कि इससे सीरिया के मूलभूत ढांचे को बहुत अधिक क्षति पहुंची है।

अश्शहाबी ने बताया कि सीरिया के औद्योगिक क्षेत्र हलब पर सन 2012 में आतंकवादियों ने नियंत्रण कर लिया था।  उन्होंने कहा कि हलब के बड़े-बड़े कारख़ानों से मशीनें चुराकर तुर्की ले जाई गईं और यह क्षेत्र लंबे समय तक आतंकवादियों के नियंत्रण में रहा जिन्होंने सुनियोजित ढंग से हलब के औद्योगिक क्षेत्र को नष्ट किया। 

उल्लेखनीय है कि मानवाधिकार मामलों की देखरेख करने वाले एक सीरियाई गुट के अनुसार इस देश में पिछले 6 वर्षों से जारी हिंसा में 3 लाख 20 हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं जिनमें 96 हज़ार से अधिक आम नागरिक थे।