इराक़ः तिकरीत में धमाका, 7 मरे 43 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38392-इराक़ः_तिकरीत_में_धमाका_7_मरे_43_घायल
उत्तरी इराक़ के तिकरीत नगर में एक कार बम धमाके में कम से कम 7 लोग मारे गये और 43 लोग घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १५, २०१७ २२:३२ Asia/Kolkata
  • इराक़ः तिकरीत में धमाका, 7 मरे 43 घायल

उत्तरी इराक़ के तिकरीत नगर में एक कार बम धमाके में कम से कम 7 लोग मारे गये और 43 लोग घायल हो गये।

बुधवार की रात तिकरीत में हुए इस आतंकवादी हमले के बाद अधिकारियों ने तत्काल जांच आरंभ कर दी है। इस धमाके में कम से कम 20 गाडियां भी जल गयीं और कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। 

इराक के नैनवा प्रान्त में भारी पराजय के बाद दाइश के आतंकवादी इराक़ में आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। 

सन 2014 में आतंकवादी गुट दाइश ने अमरीका और सऊदी अरब सहित उसके घटकों के सहयोग से उत्तरी  व पश्चिमी  इराक़ के बड़े भाग पर क़ब्ज़ा कर लिया था। (Q.A.)