नाकाबंदी से घिरे ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल ने की बमबारी 
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38396-नाकाबंदी_से_घिरे_ग़ज़्ज़ा_पर_इस्राईल_ने_की_बमबारी
इस्राईल ने एक बार फिर ग़ज़्ज़ा के कई इलाक़ों पर बमबारी की है। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १६, २०१७ ०६:०७ Asia/Kolkata
  • नाकाबंदी से घिरे ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल ने की बमबारी 

इस्राईल ने एक बार फिर ग़ज़्ज़ा के कई इलाक़ों पर बमबारी की है। 

इस्राईल की नाकाबंदी से घिरे ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईली युद्धक विमानों ने कई इलाक़ों पर हवाई हमले किए। 
अलअक़सा टीवी के अनुसार, ज़ायोनी युद्धक विमानों ने गुरुवार तड़के ग़ज़्ज़ा के केन्द्रीय भाग में स्थित दैरुल बलह के पश्चिम में कई इलाक़ों और ग़ज़्ज़ा शहर के पूर्वी भाग में खेतिहर भूमि पर बमबारी की। 
इसी प्रकार इस्राईली वायु सेना ने एफ़-16 युद्धक विमानों से ग़ज़्ज़ा के शेजाइया इलाक़े पर बमबारी की जिससे इलाक़े की बिजली कट गयी। 
इन हमलों में किसी संभावित जानी नुक़सान की तुरंत कोई ख़बर नहीं है। 
इससे पहले ज़ायोनी फ़ोर्सेज़ ने यह दावा किया कि ग़ज़्ज़ा पट्टी से दक्षिणी अतिग्रहित भूमि के एक ग़ैर आबाद इलाक़े पर रॉकेट फ़ायर हुआ, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ।
ग़ौरतलब है कि ज़ायोनी वायु सेना आए दिन ग़ज़्ज़ा पट्टी पर बमबारी करती है जिसमें मुख्य रूप से आम नागरिक निशाना बनते हैं। (MAQ/N)