ह्यूमन राइट्स वाच ने बहरैनी सरकार की निंदा कर दी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38424-ह्यूमन_राइट्स_वाच_ने_बहरैनी_सरकार_की_निंदा_कर_दी
ह्ययूमन राइट्स ने बहरैन की स्थिति के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद की भूमिका की कड़े शब्दों में निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १६, २०१७ १५:४८ Asia/Kolkata
  • ह्यूमन राइट्स वाच ने बहरैनी सरकार की निंदा कर दी

ह्ययूमन राइट्स ने बहरैन की स्थिति के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद की भूमिका की कड़े शब्दों में निंदा की है।

ह्यूमन राइट्स वाच की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2016 की दूसरी छमाही में बहरैन की स्थिति बदतर हो गयी थी। रिपोर्ट के अनुसार बहरैन सरकार ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन करते हुए, जनता के प्रदर्शनों और जनसभाओं पर हमले  तेज़ कर दिए हैं।

ह्यूमन राइट्स वाॅच के बयान में कहा गया है कि बहरैन में मानवाधिकार के हनन की घटनाओं पर विश्व समुदाय के मौन के कारण इस देश की शाही सरकार को मनमानी कार्यवाही की खुली छूट मिल गयी है।

ह्यूमन राइट्स वाॅच ने संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार परिषद से मांग केी है कि वह बहरैन की दयनीय स्थिति के बारे में त्वरित और ठोस कार्यवाही करे। ह्यूमन राइट्स वाच ने बहरैन की सबसे बड़े राजनैतिक दल अलवेफ़ाक़ की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने और सरकार की ओर से नागरिक अधिकारों के हनन के मामले का नोटिस लेने की भी मांग की है। (AK)