सीरिया, हिज़्बुल्लाह के वरिष्ठ कमान्डर हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38490-सीरिया_हिज़्बुल्लाह_के_वरिष्ठ_कमान्डर_हताहत
जानकार सूत्रों ने सीरिया के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र क़ुनैतरा में लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के एक वरिष्ठ कमान्डर के हताहत होने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १७, २०१७ १६:३६ Asia/Kolkata
  • सीरिया, हिज़्बुल्लाह के वरिष्ठ कमान्डर हताहत

जानकार सूत्रों ने सीरिया के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र क़ुनैतरा में लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के एक वरिष्ठ कमान्डर के हताहत होने की सूचना दी है।

लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, हिज़्बुल्लाह के वरिष्ठ कमान्डर बदीअ जमील हमीया के इस्राईली हमले में मारे जाने के बारे में प्रकाशित होने वाले समाचारों में कोई सच्चाई नहीं है।

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने सीरिया संकट के आरंभ से अब तक इस देश में आतंकवादियों और तकफ़ीरियों के विरुद्ध युद्ध किया है और प्रतिरोध के जियाले तकफ़ीरियों और आतंकवादियों के साथ युद्ध में रणक्षेत्र में ईश्वर के मार्ग में अपने प्राणों को न्योछावर करते हैं।

इस्राईली सेना ने घोषणा की है कि शुक्रवार की सुबह इस्राईल के हवाई हमले को सीरिया के प्रतिरक्षा सिस्टम का सामना करना पड़ा । यह पहली बार नहीं है कि जब इस्राईल ने सीरिया में हवाई हमला किया हो, सीरिया संकट के आरंभ से ही वह सीरिया की सेना और प्रतिरोध मोर्चे के विरुद्ध तकफ़ीरियों और आतंकवादियों को हवाई कवरेज देता रहा है।

यही नहीं सीरियाई सेना के हाथों घायल होने वाले तकफ़ीरी आतंकवादियों का उपचार भी इस्राईल के अस्पतालों में होता रहा है। (AK)