पूर्वी इराक़ में आतंकियों की आपस में ठनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38504-पूर्वी_इराक़_में_आतंकियों_की_आपस_में_ठनी
पूर्वी इराक़ के दियाला प्रांत के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया है कि इस प्रांत में आतंकी गुट दाइश के बीच भीषण मतभेद पैदा हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १८, २०१७ ०९:४४ Asia/Kolkata
  • पूर्वी इराक़ में आतंकियों की आपस में ठनी

पूर्वी इराक़ के दियाला प्रांत के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया है कि इस प्रांत में आतंकी गुट दाइश के बीच भीषण मतभेद पैदा हो गए हैं।

शैख़ सादिक़ हुसैनी ने बताया कि दाइश का संगठनात्मक ढांचा टूट चुका है और अब एेसा कोई भी सरग़ना नहीं बचा है जो आतंकियों को संगठित कर सके इसी लिए आतंकी बौखलाएं हुए हैं और उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें। उन्होंने बताया कि इराक़ी बलों के पास इस बात की ठोस सूचना है कि दियाला प्रांत में दाइश के आतंकियों की आपस में ठनी हुई है और इसका मुख्य कारण इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बलों द्वारा मूसिल नगर में दाइश के भीतरी ठिकानों तक पहुंच जाना और इस आतंकी गुट के दसियों सरग़नाओं को मार गिराना है।

 

शैख़ सादिक़ हुसैनी ने बताया कि दियाला प्रांत दाइश के आतंकियों के चंगुल से लगभग स्वतंत्र हो  चुका है और यह गुट अपनी सफलता के जो चित्र जारी कर रहा है वे अवास्तविक हैं जिनके माध्यम से इराक़ी बलों के हौसले पस्त करने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले दियाला प्रांत के सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड के प्रमुख ताहा मजमई ने कहा था कि प्रांत की सुरक्षा स्थिति बेहतर हो जाने के कारण मस्जिदों को नमाज़ और अन्य धार्मिक कार्यों के लिए खोल दिया गया है। (HN)