आयतुल्लाह सीस्तानी के प्रयास सराहनीयः राष्ट्रसंघ
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने इराक़ी जनता को एकजुट रखने में आयतुल्लाह सीस्तानी के प्रयासों की प्रशंसा की है।
इर्ना के अनुसार इराक़ के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष दूत ने कहा है कि इराक़ में लोगों को एकजुट रखने के उद्देश्य से आयतुल्लाह सीस्तानी का मार्गदर्शन, राष्ट्रसंघ के संदेश के अनुरूप है।
जोर्जी बोस्टन ने रविवार को इराक़ में हज़रत अली अलैहिस्सलाम के रौज़ें में विस्तार कार्य को निकट से देखा। इसके बाद अपने संबोधन में राष्ट्रसंघ के विशेष दूत ने कहा कि इराक़ को एकजुट रखने में आयतु्ल्ला सीस्तानी के मार्गदर्शन ने जो भूमिका निभाई है वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि आयतुल्लाह सीस्तानी के मार्गदर्शन, संयुक्त राष्ट्रसंघ के संदेश के अनुरूप हैं।
ज्ञात रहे कि इराक़ के नजफ़ नगर में हज़रत अली अलैहिस्सलाम के रौज़े के विस्तार की प्रक्रिया जारी है जिसे संयुक्त राष्ट्रसंघ के विशेष दूत ने निकट से देखा।