सऊदी अरब विश्व में आतंकवाद का समर्थक हैः हफिन्गटन पोस्ट
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38666-सऊदी_अरब_विश्व_में_आतंकवाद_का_समर्थक_हैः_हफिन्गटन_पोस्ट
उन देशों के साथ कड़ाई से बर्ताव किया जाना चाहिये जो गोपनीय ढंग से आतंकवाद का समर्थन करते हैः हफिन्गटन पोस्ट
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २१, २०१७ १०:१८ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब विश्व में आतंकवाद का समर्थक हैः हफिन्गटन पोस्ट

उन देशों के साथ कड़ाई से बर्ताव किया जाना चाहिये जो गोपनीय ढंग से आतंकवाद का समर्थन करते हैः हफिन्गटन पोस्ट

अमेरिकी समाचार पत्र हफिन्गटन पोस्ट ने स्वीकार किया है कि सऊदी अरब और वहाबियत विश्व में आतंकवाद के वास्तविक समर्थक हैं।

इस अमेरिकी समाचार पत्र के अनुसार अमेरिकी विदेशमंत्रालय की सूची में जिन 61 आतंकवादी गुटों का नाम है उनमें से अधिकांश वहाबियों या सऊदी अरब के शासकों के अधीन व समर्थन में हैं।

यह समाचार पत्र आगे लिखता है कि यह बात सब को पता है कि सऊदी अरब जिब्हतुन्न्रा और दाइश सहित आतंकवादी और तकफीरी गुटों का वित्तीय व सैनिक समर्थन करता है और निर्दोष लोगों की हत्या में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अमेरिकी समाचार पत्र हफिन्गटन पोस्ट के अनुसार अमेरिका को चाहिये कि वह अपनी अतिक्रमणकारी नीतियों और इसी प्रकार खुल्लम खुल्ला आतंकवाद का समर्थन करने वाली सरकारों का समर्थन बंद कर दे।

यह समाचार पत्र आगे लिखता है कि आतंकवादियों और अतिवादियों को पूर्ण रूप से अंत कर देने पर आधारित सऊदी अरब के झूठे और पाखंडी दावों की अमेरिका की ओर से प्रशंसा नहीं की जानी चाहिये और उन देशों के साथ कड़ाई से बर्ताव किया जाना चाहिये जो गोपनीय ढंग से आतंकवाद का समर्थन करते हैं। MM