सीरिया, दमिश्क़ पर क़ब्ज़े की कोशिश नाकाम, दर्जनों आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38714-सीरिया_दमिश्क़_पर_क़ब्ज़े_की_कोशिश_नाकाम_दर्जनों_आतंकी_ढेर
सीरिया की सेना ने उत्तरी दमिश्क़ के हई अलजोबर क्षेत्र में नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों के साथ भीषण झड़पों में दर्जनों आतंकियों के मौत के घाट उतार दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २२, २०१७ ०७:२५ Asia/Kolkata
  • सीरिया, दमिश्क़ पर क़ब्ज़े की कोशिश नाकाम, दर्जनों आतंकी ढेर

सीरिया की सेना ने उत्तरी दमिश्क़ के हई अलजोबर क्षेत्र में नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों के साथ भीषण झड़पों में दर्जनों आतंकियों के मौत के घाट उतार दिया।

अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट ने हई अलजोबर क्षेत्र के उत्तर में स्थित अलमआमिल क्षेत्र में स्थित बिजली कंपनी पर हमला किया जिसके बाद सेना और आतंकियों के बीच भीषण झड़पें आरंभ हो गयीं।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार अलमग़ाज़िल क्षेत्र पर आतंकियों के नियंत्रण को विफल बना दिया। इस कार्यवाही में भी दसियों आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।

सीरिया की सेना ने पूर्वी दमिश्क़ में स्थित अब्बासीईन स्क्वायर पर आतंकियों के हमले को समय रहते विफल बना दिया। आतंकवादी गुटों ने दमिश्क़ पर नियंत्रण के लिए यह हमले किए थे। स्पूतनिक समाचार  एजेन्सी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सीरिया सरकार के नियंत्रण वाले दमिश्क़ के संवेदनशील और एेतिहासिक क्षेत्र अलअब्बासीईन स्क्वायर पर आतंकियों के हमले के बाद सेना और आतंकियों के मध्य भीषण झड़पें हो रही हैं।

सीरिया की सेना के युद्धक विमानों और टैंक यूनिट ने इसी प्रकार दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्रों में आतंकियों के ठिकानों और अड्डों को निशाना बनाया। सीरिया की सेना ने जोबर क्षेत्र में आतंकियों को अपने घेरे में ले लिया है और कुछ घंटे के बाद इस क्षेत्र से आतंकियों को खदेड़ देंगे। 

इसी मध्य सीरिया की सेना के युद्धक विमानों ने जोबर तथा पूर्वी ग़ोता के एन तुरूमा, अरबीन, हरज़मा और ज़मलका क्षेत्रों पर आतंकियों के ठिकानों पर भीषण हमले किए। सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना ने रिपोर्ट दी है कि युद्धक विमानों ने इसी प्रकार रीफ़े दमिश्क़ के अलक़ाबून और मआमिल में आतंकियों पर भीषण बमबारी की जिसमें उनकी कई गाड़ियां तबाह हो गयीं। 

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार काबून क्षेत्र में आतंकियों की सप्लाई लाइन पर बमबारी की जिसमें दसियों आतंकी मारे गये हैं। सीरिया की सेना ने इस कार्यवाही में दर्जनों आतंकियों को गिरफ़्तार भी कर लिया है।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार उत्तरी हुम्स के बाएका, हूश ज़ियादी, दबूर, अबू अन्ज़ फ़ार्म और तीर मअल्ला में नुस्रा फ़्रंट के ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें दसियों आतंकियों के मारे जाने की ख़बर है।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार पूर्वी हुम्स में अलबारेदा और आएद हस्सून नामक क्षेत्रों में आतंकवादी गुट दाइश के ठिकानों पर भीषण हमला किया जिसमें कई दाइशी मारे गये हैं। (AK)