दाइश ने ली लंदन हमले की ज़िम्मेदारी
आतंकवादी गुट दाइश ने लंदन में हुए हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
फ़्रांस प्रेस ने आतंकवादी गुट दाइश से संबन्धित एजेन्सी आमाक़ के हवाले से रिपोर्ट दी है कि दाइश ने गुरूवार को यह बात स्वीकार की है कि उसने ही लंदन हमला किया है। दाइश के अनुसार हमारे एक सदस्य ने लंदन में हमला किया था।
इससे पहले बिट्रेन की प्रधानमंत्री ने गुरूवार को कहा था कि जिस व्यक्ति ने संसद के बाहर हमला किया था वह ब्रिटेन में पैदा हुआ था।
यह भी पढ़ें: लंदन हमले के बाद मुसलमान विरोधी हवा चलने की आशंका जताई जा रही है
ज्ञात रहे कि एक सशस्त्र व्यक्ति ने बुधवार को ब्रिटेन की संसद में प्रविष्ट होने का प्रयास किया था जिसे मार गिराया गया। इस घटना में 5 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए थे। इस संबन्ध में 8 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।