हमास के एक नेता की हत्या
अज्ञात सशस्त्र लोगों ने हमास के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।
तस्नीम न्यूज़ के अनुसार हमास के प्रवक्ता ने बताया है कि शुक्रवार की शाम कुछ अज्ञात सशस्त्र लोगों ने ग़ज़्ज़ा में हमास के एक प्रभावशाली नेता की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा के तेलअलहवी क्षेत्र में माज़िन फ़ोक़हा की हत्या उनके घर के बाहर की गई। उनके अनुसार माज़िन को बहुत निकट से गोली मारी गई।
इसी बीच हमास के एक नेता इज़्ज़त अर्रश्क ने कहा है कि यह कायराना कार्यवाही ज़ायोनी शासन के तत्वों ने कही है। उधर फ़िलिस्तीन की प्रतरोध समिति ने इस हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि दुश्मन इस हत्या के दुष्परिणाम भुगतने के लिए तैयार हो जाए।
ज्ञात रहे कि हमास के 35 वर्षीय माज़िन फ़ोक़हा को ज़ायोनी सैनिक शालीत के बदले में स्वतंत्र किया गया था। इस्राईल ने माज़िन फोक़हा पर इस्राईल विरोधी कार्यवाहियों का आरोप लगाया था।