जानिए स्वयं की जान क्यों ले रहे हैं इस्राईली युवा?
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i38978-जानिए_स्वयं_की_जान_क्यों_ले_रहे_हैं_इस्राईली_युवा
इस्राईली संसद केनेसट की ओर से कराए गये सर्वेक्षण के परिणाम के आधार पर इस्राईल में युवाओं और जवानों के बीच आत्महत्या के स्तर में बहुत वृद्धि हो रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २७, २०१७ ०७:२४ Asia/Kolkata
  • जानिए स्वयं की जान क्यों ले रहे हैं इस्राईली युवा?

इस्राईली संसद केनेसट की ओर से कराए गये सर्वेक्षण के परिणाम के आधार पर इस्राईल में युवाओं और जवानों के बीच आत्महत्या के स्तर में बहुत वृद्धि हो रही है।

बैतुल मुक़द्दस से फ़िलिस्तीनी समाचार एजेन्सी ने रिपोर्ट दी है कि इस्राईली संसद की रिपोर्ट में कहा गया हकै कि वर्ष 2015 में आत्म हत्या करने वाले नौ वर्ष से कम के बहुत से बच्चों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी। यह एेसी स्थिति है इस अवधि में कुल मिलाकर 800 इस्राईलियों ने आत्महत्या की है।

इस्राईल की संसदीय कमेटी की ओर से तैयार की गयी रिपोर्ट में बताया गया है कि सोशल मीडिया की लत इस्राईली बच्चों में आत्महत्या बढ़ने का मुख्य कारण है। इसी मध्य इस्राईल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसी से मिलती जुलती रिपोर्ट में कहा है कि 15 से 24 साल के बीच युवाओं की मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण आत्महत्या जबकि 15 से 24 साल की लड़कियों की मौत का यह तीसरा सबसे बड़ा कारण है जबकि 25 से 44 साल के लोग भी अधिक संख्या में मौत को इसी प्रकार गले लगा रहे हैं।

यह रिपोर्ट 2015 और 2016 में तैयार की गयी थी। इस्राईल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस्राईल में आत्महत्या करने वाले अधिकतर पलायनकर्ता यहूदी हैं जो पूर्व सोवियत संघ से पलायन करके आए हैं। (AK)