बौखलाए बहरैन ने फिर उठायी ईरान पर अंगुली
बहरैनी शासन ने लोगों के ध्यान को हटाने के लिए एक बार फिर ईरान पर बहरैन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का निराधार आरोप लगाया है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, बहरैन के गृहमंत्रालय ने रविवार को ईरान पर देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए दावा किया कि ईरान से जुड़े एक नेटवर्क को तबाह किया है।
बहरैन के गृहमंत्रालय ने अपने बयान में दावा किया है कि इस नेटवर्क के सदस्यों को ईरान की आईआरजीसी ने ट्रेनिंग दी थी और इसके नियंत्रण से भारी संख्या में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया गया है।
बहरैनी शासन पिछले छह वर्षों से राजनैतिक कार्यकर्ताओं और विरोधियों के घोर दमन के कारण मानवाधिकार संस्थाओं के निशाने पर रहा है। जनांदोलन से बौखलाए बहरैनी शासन अभी तक देश के आंतरिक मामलों में ईरान के हस्तक्षेप से संबंधित कोई भी प्रमाण पेश नहीं कर सका है और पूरी दुनिया को पता है कि यह कार्यवाहियां देश में जारी सरकारी विरोधी लहरों से लोगों के ध्यान को भटकाने के लिए अंजाम दी जा रही हैं। (AK)