अमरीकी हमलों में सैकड़ों इराक़ी नागरिकों की मौत की व्यापक निंदा
इराक़ के राष्ट्रपति ने मूसिल में अमरीका के हवाई हमलों में सैकड़ों आम नागरिकों की मौत की निंदा की है।
इराक़ी राष्ट्रपति फ़वाद मासूम ने मूसिल में हालिया हवाई हमले की निंदा करते हुए कहा है कि मूसिल में आम नागरिकों को निशाना बनाया जाना एक त्रासदी है।
इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अल-अबादी ने भी पश्चिमी मूसिल में आम नागरिकों की मौत पर चिंता ज़ाहिर करते हुए कहा, इन हमलों के लिए इराक़ी सेना को ज़िम्मेदार ठहराना, दाइश का बचाव करने के समान है।
इराक़ी संसद ने भी पश्चिमी मूसिल में ताज़ा हवाई हमलों में 200 से भी अधिक नागरिकों की मौत पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि जो कोई भी इराक़ी नागरिकों की हत्याओं में लिप्त है, उसे कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।
ग़ौरतलब है कि अमरीका के नेतृत्व में दाइश विरोधी गठबंधन के हवाई हमलों में कम से कम 230 आम नागरिकों की मौत हो गई थी, मरने वालों में अधिकांश संख्या बच्चों और महिलाओं की है। msm