माले्कीः कुछ देश इराक़ के विभाजन की साज़िश रच रहे हैं
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i39096-माले्कीः_कुछ_देश_इराक़_के_विभाजन_की_साज़िश_रच_रहे_हैं
इराक़ के पूर्व प्रधान मंत्री नूरी अलमालेकि ने इराक़ के विभाजन की दुश्मनों की साज़िश की ओर से सचेत किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २९, २०१७ ०७:०७ Asia/Kolkata
  • माले्कीः कुछ देश इराक़ के विभाजन की साज़िश रच रहे हैं

इराक़ के पूर्व प्रधान मंत्री नूरी अलमालेकि ने इराक़ के विभाजन की दुश्मनों की साज़िश की ओर से सचेत किया है।

मालेकि ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश की समाप्ति के बाद, कुछ शक्तियां इराक़ को बांटने की साज़िश रच रही हैं।

मालेकि ने इस संदर्भ में चेतावनी देते हुए कहा है कि हमें दाइश के बाद की परिस्थितियों के बारे में काफ़ी होशियार रहना होगा और दुश्मनों की साज़िशों पर पानी फेरना होगा।

इराक़ के पूर्व प्रधान मंत्री ने कहा है कि कुछ देश इराक़ के आंतरिक मामलों में सीधा हस्तक्षेप कर रहे हैं और फ़रवरी को तुर्की में इराक़ के विभाजन के विषय पर एक सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। msm