बहरैनी युवाओं की फांसी के विरुद्ध व्यापक प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i39152-बहरैनी_युवाओं_की_फांसी_के_विरुद्ध_व्यापक_प्रदर्शन
बहरैन वासियों ने अपने देश के दो युवाओं को निराधार आरोप में फांसी की सज़ा सुनाए जाने का कड़ा विरोध किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३०, २०१७ ०४:२८ Asia/Kolkata
  • बहरैनी युवाओं की फांसी के विरुद्ध व्यापक प्रदर्शन

बहरैन वासियों ने अपने देश के दो युवाओं को निराधार आरोप में फांसी की सज़ा सुनाए जाने का कड़ा विरोध किया है।

फ़ार्स समाचार एजेन्सी के अनुसार बड़ी संख्या में बहरैन वासियों ने न्यायालय के उस आदेश के विरोध में प्रदर्शन किये जिसमें 2 पुलिस कर्मियों की तथाकथित हत्या के आरोप में 2 बहरैनी युवाओं को फांसी की सज़ा सुनाई गई है।

बहरैन के एक न्यायालय ने दो निर्दोष बहरैनी नागरिकों मुहम्मद इब्राहीम तौक़ और मुहम्मद रज़ी अब्दुल्लाह को दो पुलिसकर्मियों की हत्या के निराधार आरोप के अंतर्गत मौत की सज़ा सुनाई है जिसका जमकर विरोध किया जा रहा है।

न्यायालय ने इसी प्रकार बहरैन के वरिष्ठ धर्मगुरू शेख हसन ईसा को भी इसी केस में में लिप्त होने के आरोप में 10 वर्ष की सज़ा सुनाई है।  उल्लेखनीय है कि बहरैन में 14 फरवरी सन 2011 से जनान्दोलन जारी है जिसका दमन आले ख़लीफ़ा सरकार कर रही है।