इराक़ में ईरान की सार्थक भूमिका हैः एबादी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i39246-इराक़_में_ईरान_की_सार्थक_भूमिका_हैः_एबादी
इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने इराक़ के परिवर्तनों में ईरान की सकारात्मक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इराक़ की अधिकतर सीमाएं ईरान के साथ मिलती हैं और यही कारण है कि बग़दाद, तेहरान के साथ हमेशा सहयोग पर बल देता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ३१, २०१७ १७:०८ Asia/Kolkata
  • इराक़ में ईरान की सार्थक भूमिका हैः एबादी

इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने इराक़ के परिवर्तनों में ईरान की सकारात्मक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इराक़ की अधिकतर सीमाएं ईरान के साथ मिलती हैं और यही कारण है कि बग़दाद, तेहरान के साथ हमेशा सहयोग पर बल देता है।

रोइटर्ज़ की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने अलहुर्रा टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि ईरान और इराक़ के आर्थिक और व्यापारिक संबंधों में विस्तार हो रहा है और वर्तमान समय में इराक़ में विशेषकर पवित्र स्थलों और शहरों में लाखों तीर्थयात्रियों के कारण देश के कुछ प्रांतों से बेरोज़गारी समाप्त हो गयी है।

इराक़ी प्रधानमंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं और कुछ देशों में पायी जाने वाली अशांति की ओर संकेत करते हुए कहा कि क्षेत्रीय मतभेदों के कारण कुछ देशों में त्रासदियां पैदा हो गयी और इन्ही त्रासदियों में से एक आतंकवादी गुट दाइश भी है।

श्री हैदर अलएबादी ने दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र होने वाले क्षेत्रों में शांति की बहाली के बारे में कहा कि सोलह लाख लोग अपने घरों को लौट चुके हैं और यह इराक़ सरकार की सबसे बड़ी सफलता है।

इराक़ी प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का कार्यक्रम सभी प्रांतों में शांति व स्थिरता की बहाली है और इसी उद्देश्य से स्कूलों, अस्पतालों और जल व बिजली प्रतिष्ठानों सहित आधार भूत ढांचों का पुनर्निमाण सरकार की प्राथमिकता है। (AK)