ज़ायोनी शासन के विरुद्ध यहूदियों का प्रदर्शन
सैकड़ों यहूदियों ने बैतुल मुक़द्दस में ज़ायोनी शासन की नीतियों के विरुद्ध प्रदर्शन किये।
ज़ायोनी शासन के विरुद्ध प्रदर्शन का आयोजन इस्राईली संसद के उन धड़ों ने किया था जो फ़िलिस्तीनी भूमियों के अतिग्रहण के विरोधी हैं। यहूदी प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ज़ायोनी शासन की फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में विस्तारवादी नीतियों के कारण क्षेत्र में शांति की स्थापना में बहुत बाधाएं आ रही हैं।
ज़ायोनी शासन द्वारा कालोनी निर्माण, फ़िलिस्तीनियों की भूमियों का अतिग्रहण, फ़िलिस्तीनियों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार और इसी प्रकार की नीतियों के कारण न केवल फ़िलिस्तीनी बल्कि यहूदी भी इनका समय-समय पर विरोध करते आ रहे हैं।
दूसरी ओर विश्व समुदाय भी ज़ायोनी शासन से मांग कर चुका है कि वह फ़िलिस्तीनियों की भूमि का अतिग्रहण बंद करे किंतु यह अवैध शासन, बड़ी शिक्तियों के खुले समर्थन के कारण अपनी अतिग्रहणकारी नीतियों को जारी रखे हुए है।